#officialversion #CyberFraud #DwarkaCyberPoliceStation #FakeCallCentre #ExportFraud #CyberCrime #DelhiPolice #radiodwarka #cybercrime #cybercrimenews #IPSVikasMeena
पालम एक्सटेंशन के Call Centre से देशभर में हो रही थी ठगी! Dwarka Cyber Police ने किया Fake Call Centre का भंडाफोड़, 20 आरोपी गिरफ्तार।
दिल्ली के द्वारका स्थित पालम एक्सटेंशन में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। 'Web Solutions Export' के नाम से संचालित यह कॉल सेंटर देशभर के Manufacturers और Traders को International Buyers दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहा था।
आरोपी Google Listings, Online Campaigns, B2B Portals और Social Media के माध्यम से कारोबारियों से संपर्क करते थे और उन्हें Paid Membership Plans में शामिल करते थे। इसके बाद उन्हें विदेशी खरीदार बनकर WhatsApp पर बातचीत करने वाले फर्जी लोगों के नंबर दिए जाते थे।
बड़े Export Orders का लालच देकर व्यापारियों से ISO, GMP, BRC, IEC और Food Safety जैसे Certificates बनवाने के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते थे। इन प्रमाणपत्रों के नाम पर कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज भी दिए जाते थे और फिर नए-नए सर्टिफिकेट की मांग कर दोबारा ठगी की जाती थी।
इस कार्रवाई में कंपनी के Registered Owner और Operating Manager सहित कुल 20 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मौके से 34 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 14 CPU, फर्जी प्रमाणपत्र और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं।
आखिर कैसे काम करता था यह पूरा Cyber Fraud Network? कैसे विदेशी Buyers के नाम पर व्यापारियों को अपने जाल में फंसाया जाता था? इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं दिल्ली पुलिस में कार्यरत IPS Vikas Meena, Additional DCP-I, Dwarka District
व्यापार से जुड़ी ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी कंपनी या विदेशी खरीदार के दावे की अच्छी तरह जांच करें।
देखिए, शेयर कीजिए और अपनी राय Comment में जरूर बताइए।
The investigation is continuing.
Cyber Crime awareness with M Harsha Vardhan IPS -
• Awareness on Cyber Crime with M Harsha Var...
Vishal Gupta,
Radio Dwarka,
India’s First Online Community Radio,
17th November 2026, Tuesday




