#radiodwarka #CharteredAccountant #CAJourney #CASuccessStories #CareerDecision #CAkiKahaniCAkiZubani #CFO #CAJourney #CAStories #LifeOfCA #InspiringJourneys #ProfessionalStories #RadioDwarka #CACommunity #ICAI #CARuchiMaheshwari #CharteredAccountantStories #caprofession #CAStruggles #CAresult #CAAttempts #CApass #IsCAdifficult #fighter #CAkaSafar #CAstruggle #cacourse #CAStudent #CAMotivation #CArankholder #CAExam #CAInterviews #CAJourney #MotivationalStory #CareerSuccess #LifeLessons #FamilyAndCareerBalance #studymotivation #CAAmanSinghal
बच्चे वही सीखते हैं, जो वे अपने माता-पिता को करते हुए देखते हैं। CA Ki Kahani, CA Ki Zubani – Episode 26
अमन से CA अमन सिंघल बनने तक का यह सफर केवल एक डिग्री हासिल करने की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, संस्कार और अटूट हौसले की मिसाल है।
अमन ने अपने पिता को फैक्ट्री में वर्कर के रूप में काम करते, सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी निभाते और मीडिया में स्पेस सेलिंग करके परिवार की जिम्मेदारियाँ उठाते देखा। उन्होंने अपने पिता को हर परिस्थिति में मेहनत करते देखा, कभी हार मानते नहीं देखा। यही सीख उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बन गई।
घर की आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन पिता के संघर्ष ने अमन को यह विश्वास दिया कि परिस्थितियाँ इंसान का भविष्य तय नहीं करतीं, बल्कि उसकी मेहनत और लगन करती है। यही वजह रही कि आर्थिक तंगी उनके हौसलों पर कभी हावी नहीं हो सकी। उन्होंने पढ़ाई को अपना हथियार बनाया और हर चुनौती का सामना करते हुए अमन से CA अमन सिंघल बनने का सपना साकार किया।
00:00 Hook
00:34 Brief
01:04 Intro
01:18 अमन सबसे पहले हमें अपने बचपन और परिवार के बारे में बताइए।
02:28 आपने कई बार बताया है कि परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर थी। ऐसा कोई अनुभव जो आज भी आपको भावुक कर देता हो?
04:25 जब घर की आर्थिक स्थिति कमजोर हो, तो अक्सर बच्चों पर जल्द कमाने का दबाव आ जाता है। ऐसे समय में आपने पढ़ाई पर अपना फोकस कैसे बनाए रखा? क्या कभी पढ़ाई छोड़कर कमाने का विचार आया?
05:23 इतनी कठिन परिस्थितियों में आपने CA बनने का सपना कैसे देखा? यह प्रेरणा कहाँ से मिली?
06:33 क्या आपने CA की शुरुआत CPT से की थी या फिर Foundation से?
06:44 आपकी आर्टिकलशिप का अनुभव कैसा रहा? क्या कोई ऐसा अनुभव है जिसने आपको सबसे ज़्यादा सीख दी?
07:21 CA की पढ़ाई के दौरान आर्थिक चुनौतियों का आपने सामना कैसे किया?
08:03 क्या आपके मन में कभी CA की पढ़ाई या यात्रा को बीच में छोड़ने का विचार आया?
08:54 CA बनने के बाद आपकी जिंदगी में सबसे बड़ा बदलाव क्या आया?
09:40 अगर आज आपको अपने माता-पिता से एक बात कहनी हो, तो क्या कहेंगे?
10:21 CA बनने के बाद आपने नौकरी से अपनी प्रैक्टिस तक का सफर कैसे तय किया? ऐसा कौन-सा मोड़ आया जिसने आपको एक सुरक्षित नौकरी छोड़कर अपनी खुद की CA प्रैक्टिस शुरू करने का निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया?
11:15 क्या कभी आपको अपनी परिस्थितियों की वजह से लोगों की बातें सुननी पड़ीं? आपने उनका सामना कैसे किया?
13:12 अगर आज कोई छात्र केवल आर्थिक तंगी की वजह से अपना सपना छोड़ने की सोच रहा हो, तो आप उससे क्या कहेंगे?
14:20 Closing Note
CA Ruchi Maheshwari
Radio Dwarka,
India’s First Online Community Radio,