#radiodwarka #KuchAnkahiBaten #arvindersinghlovely #gandhinagar #gandhinagarmla #transyamuna #TransYamunaDevelopmentBoard #politicalpodcast #untoldstories
आज हमारी विशेष श्रृंखला “Kuch Ankahi Baten” के इस खास एपिसोड में हमारे मेहमान हैं — श्री अरविंदर सिंह लवली। वे दिल्ली विधानसभा में Gandhi Nagar, Delhi से विधायक (MLA) हैं और वर्तमान में ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरपर्सन के रूप में कार्यरत हैं, जो दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री के समकक्ष पद है।
अरविंदर सिंह लवली जी को दिल्ली सरकार में लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ रहा है। वे शीला दीक्षित सरकार के दौरान कैबिनेट मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभा चुके हैं।
इस पॉडकास्ट में, राजनीति से हटकर, अरविंदर सिंह लवली जी अपने परिवार, निजी जीवन, पसंद-नापसंद और ज़िंदगी के उन अनुभवों पर खुलकर और दिल से बातचीत करते हैं, जो आमतौर पर किसी इंटरव्यू में सुनने को नहीं मिलते। यह बातचीत एक नेता से ज़्यादा एक इंसान की कहानी है — सच्ची, संवेदनशील और प्रेरणादायक।
अगर आप राजनीति के उस पार जाकर किसी जनप्रतिनिधि की ज़िंदगी को करीब से समझना चाहते हैं, तो “Kuch Ankahi Baten” का यह एपिसोड ज़रूर देखें। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, शेयर करें और अपनी राय कमेंट में ज़रूर लिखें।
00:00 Brief
01:00 Intro
03:11 “Lovely” नाम के पीछे की असली कहानी क्या है?
04:25 बचपन में आप क्या बनना चाहते थे? और वो सपना क्यों बदला?
06:30 बचपन में आपकी सबसे बड़ी ताक़त क्या थी?
08:49 लोग आपको एक public figure के तौर पर जानते हैं, लेकिन घर में Arvinder Singh Lovely कैसे इंसान हैं?
11:11 वो दौर कौन-सा था जब आपको लगा – “अब आगे कुछ नहीं बचा”?
13:48 क्या कभी आपने खुद से कहा कि शायद मैं गलत रास्ते पर हूँ?
14:45 उस वक्त किस एक चीज़ ने आपको टूटने से बचाया?
16:00 वो कौन-सा फैसला था जिसने आपकी ज़िंदगी की दिशा बदल दी?
18:32 Power में आने के बाद सबसे बड़ा illusion कौन-सा टूटा?
21:39 क्या अच्छे इंसान बने रहकर भी system में टिक पाना संभव है?
22:31 आपने खुद को बचाने के लिए क्या खोया?
24:09 किस रिश्ते ने और किसने सबसे ज़्यादा संभाला?
25:39 अगर समय पीछे ले जा सके, तो आप किस पल को बदलना चाहेंगे?
27:16. Success और peace — दोनों में से एक चुनना हो, तो आप क्या चुनेंगे? क्यों?
27:38 युवाओं के लिए कोई संदेश
30:24 TIP for Politian’s
32:20 नाम, पैसा या सुकून — क्या सबसे ऊपर है?
33:34 Rapid Fire - एक शब्द में जवाब दीजिए…
Vishal Gupta
Radio Dwarka,
India’s First Online Community Radio,




