#radiodwarka #durgasaptashati #ngo #bikeride #bikergirl #bikerlife
#tirangayatra #bikerally #15agustspecial #bharatmatakijai #bharat #independenceday #womenempowerment #womanbiker
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर द्वारका की सड़कों पर नारी शक्ति और देशभक्ति का शानदार नजारा देखने को मिला। दुर्गा सप्तशती फाउंडेशन की संस्थापिका एवं समाजसेविका संध्या सिंह के नेतृत्व में बाइक और स्कूटी रैली निकाली गई। इसमें द्वारका की कई प्रमुख हस्तियों, दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया।
सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ रैली निकाली। रैली के जरिए देश की एकता, अखंडता और नारी शक्ति का संदेश दिया गया। दिल्ली पुलिस की महिला कर्मियों की मौजूदगी ने आयोजन को और खास बना दिया।
रैली का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के साथ महिला सुरक्षा, सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश समाज तक पहुंचाना रहा। द्वारका की सड़कों पर तिरंगा लेकर निकली महिलाओं की यह रैली नारी शक्ति और देशभक्ति का शानदार उदाहरण बनी।
Sunny Kumar,
Radio Dwarka,
India’s First Online Community Radio,
10 August, 2026, Monday




